चेन्नई, 07 जुलाई 2022। पुडुचेरी मे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चो की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद फासी लगाकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि मृतक कर्ज से परेशान था. जिसकी वजह से उसके घर मे झगड़े होने लगे थे और इसी को लेकर उसने ऐसा घातक कदम उठाया. फिलहाल पुलिस इस मामले की गभीरता से जाच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, पुडुचेरी के रहने वाले 38 वर्षीय त्यागराजन अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ रहता था. वह पहले ऑटो चालक था. उस पर कर्ज भी चढ़ा हुआ था. ऑटो चलाकर वह न तो परिवार का खर्च ठीक से चला पा रहा था और न ही कर्ज चुका पा रहा था. इसको लेकर उसके परिवार मे झगड़े होने लगे थे. त्यागराजन ऑटो ड्राइवर से इलेक्ट्रीशियन बन गया, लेकिन इसके बावजूद आर्थिक सकट से उबर नही पा रहा था.
बीती देर रात त्यागराजन घर पहुचा था. इसके बाद बुधवार को पूरे दिन कोई जब उसके घर से बाहर नही निकला तो उसके पड़ोसियो ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने त्यागराजन के आवास पर पहुचने के बाद उसके घर के गेट को तोड़ा. पुलिस ने अदर जाकर देखा तो त्यागराजन फासी के फदे पर लटका हुआ था. वही उसकी पत्नी और बच्चे भी मृत पाए गए. पुडुचेरी पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है.
पुडुचेरी पुलिस इस मामले की जाच कर रही है कि क्या यह घटना कर्ज की वजह से अजाम दी गई या कोई अन्य कारण भी रहा, जिसमे त्यागराजन ने अपने पूरे परिवार को मार डाला. पुलिस ने कहा कि प्रारभिक जाच के अनुसार यह पाया गया है कि कर्ज के कारण आतरिक झगड़े चल रहे थे. परिवार कुछ समय से कर्ज सकट का सामना कर रहा था. फिलहाल मामले की जाच की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur