Breaking News

नई दिल्ली@स्कूटी से स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने रोका, झगड़े के बाद मार दिया चाकू

Share


नई दिल्ली, 07 जुलाई 2022। दिल्ली के तिलक नगर इलाके मे एक युवक ने सरेआम 17 साल की एक नाबालिग लड़की को चाकू मारकर घायल कर दिया. वारदात गुरुवार सुबह सवा सात बजे की है. 17 साल की लड़की स्कूटी से अपने स्कूल जा रही थी, तभी पड़ोस मे रहने वाले युवक ने उसे रास्ते मे रोक लिया.
पीडि़त लड़की आरोपी को पहले से जानती थी, लिहाजा उसने अपनी स्कूटी रोक दी, चद सेकेड दोनो मे बातचीत हुई और फिर अचानक से झगड़ा शुरू हो गया. इसके बाद लड़के ने लड़की को चाकू मार दिया और स्कूटी से भाग निकला.
घायल लड़की का शोर सुनकर मौके पर पहुचे लोगो ने लड़की को पास के अस्पताल मे भर्ती कराया, जहा उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक, लड़की आरोपी शिवम को 2 से तीन साल से जानती थी, लड़की के घरवालो के मुताबिक पिछले कुछ दिनो से शिवम लड़की को परेशान कर रहा था. इस बात की शिकायत जब लड़की के घरवालो ने पुलिस को दी तो पुलिस चौकी के अदर बैठ कर दोनो परिवार के बीच राजीनामा कराया गया था. शिवम ने लिखकर दिया था कि वो लड़की को दोबारा कभी परेशान नही करेगा.
हैरानी की बात ये है कि पूरा मामला पुलिस मे होने के बावजूद आरोपी ने ये हरकत की. वही पीडि़त के घरवालो का कहना है कि अगर पुलिस ने तभी सख्त कार्रवाई की होती तो आज ये वारदात नही होती.
फिलहाल पुलिस ने हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जाच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश मे जुटी हुई है. हालाकि इलाके के डीसीपी ने परिवार की शिकायत पर कोई जवाब नही दिया।


Share

Check Also

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान@होर्मुज में तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराया…जहाज में आग लगी

Share वॉशिंगटन डीसी/तेहरान,26 जुलाई 2026। होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर समुद्री माइन से टकरा …

Leave a Reply