Breaking News

कोरबा@अधिकारी-कर्मचारियों के लिए लांच हुआ सी-मार्ट मेम्बरशिप कार्ड

Share


कार्ड के माध्यम से डिस्काउंट रेट पर उपलब्ध होगी सी-मार्ट में मौजूद उत्पाद

कोरबा,06 जुलाई 2022। कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सी मार्ट मेम्बरशिप कार्ड लांच किया। मेम्बरशिप कार्ड से सी-मार्ट में खरीदारी के दौरान अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। कार्ड धारक अधिकारी कर्मचारियों को वर्तमान ऑफर के अलावा तीन प्रतिशत का अतिरिक्त छूट प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने आयुक्त प्रभाकर पांडेय , जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव को सी -मार्ट मेम्बरशिप कार्ड प्रदान कर अधिक से अधिक खरीदी कर महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री झा को जिला पंचायत सीईओ श्री कंवर ने उनके नाम से बनाये गये मेम्बरशीप कार्ड को प्रदान किया। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि महिला स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित स्थानीय सामान कम कीमत पर सी मार्ट में उपलब्ध है। महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पाद आसानी से एक ही जगह पर उपलब्ध है। उन्होंने सी मार्ट में जाकर उत्पादों की खरीदी करके महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में पहल करने की अपील भी की। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक श्री अनुराग जैन ने बताया कि शहर में स्थापित सी-मार्ट का संचालन पीपीपी मॉडल के तहत किया जा रहा है। सी-मार्ट में महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री पर समूहों को सुनिश्चित लाभ होगा। कोरबा शहर के टीपी नगर में स्थापित सी-मार्ट सुपर मार्केट की तर्ज पर पूरी तरह वातानुकूलित है। इसमें कम्प्यूटराइज्ड दो बिलिंग काउंटर बनाये गये है। सी-मार्ट में उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद बाजार भाव से कम दर पर उपलब्ध है। साथ ही पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों को बढावा दिया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply