Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक से गिरकर जख्मी महिला की मौत

Share

अम्बिकापुर,06 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। परिजन के साथ बाइक से जा रही महिला अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगली बाई पति दिलसाय उम्र 70 वर्ष अंबिकापुर के महामाया पारा की रहने वाली थी। वह मंगलवार को अपने बेटा अनिल के साथ बाइक से बांकीपुर दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में बिलासपुर रोड में बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply