Breaking News

कलेक्टर के कड़े निर्देश का दिखा असर,4 घंटे में हुई शिक्षकों की पदस्थापना

Share

अम्बिकापुर,02 जुलाई 2022(घटती-घटना)। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के कड़े निर्देश पर अमल 4 घण्टे के भीतर हो गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक शाला लक्ष्मीपुर में 3 शिंक्षकां की पदस्थापना किया गया है।
जारी आदेशानुसार सहायक शिक्षक एलबी श्रीमती अमृता लाकड़ा, सहायक शिक्षक श्रीमती अनिमा मिंज एवं सहायक शिक्षक एलबी श्री गोपाल शुक्ला को प्राथमिक शाला लक्ष्मीपुर में वर्ष 2022-23 के लिए पदस्थ किया गया है।उल्लेख उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने शनिवार को स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला लक्ष्मीपुर में शिक्षकों की समस्या का समाधान करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को अतिशेष शिक्षक वाले स्कूलों से शिक्षकों की पदस्थापना करने के निर्देश दिए थे।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply