Breaking News

कोरबा@कोरबा जिले के 16वें कलेक्टर बने आईएएस संजीव झा ने लिया पदभार

Share

कोरबा,01 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर संजीव झा ने रथयात्रा के पावन पर्व पर पदभार ग्रहण कर लिया । कलेक्टर की जॉइनिंग को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में थे। एडीएम व जिला कोषालय अधिकारी ने जिले के सोलहवें कलेक्टर को पदभार की औपचारिकता पूरी कराई। उल्लेखनीय है कि कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को रायगढ़ कलेक्टर बनाया गया है और उनके स्थान पर अम्बिकापुर कलेक्टर को कोरबा कलेक्टर का प्रभार सौंपा है। राज्य सरकार ने कोरबा जिले में 2011 बैच के आईएएस संजीव झा को नया कलेक्टर पदस्थ किया है ढ्ढ 04 जनवरी 1976 को उनका जन्मदिन है। आईएएस संजीव झा ने 22 अगस्त 2011 बतौर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अपनी सर्विस ज्वाइन की। इससे पहले वे सूरजपुर जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अलावा बलरामपुर रामानुजगंज जिले में कलेक्टर का प्रभार संभाल चुके हैं। इससे पहले श्री संजीव झा 6 फरवरी 2019 से 28 जून 2022 तक सरगुजा जैसे बड़े जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद का बखूबी निर्वाहन किया है। तेज तर्रार कलेक्टर की पदस्थापना से कोरबा के विकास को और बेहतर गति मिलेगी ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply