Breaking News

अम्बिकापुर@ट्रैक्टर पलटने से बालक की मौत

Share

अम्बिकापुर,01 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फतेहपुर निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह पिता मोहन सिंह 11 वर्ष की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। मृतक सुबह सात बजे गांव के प्रमोहन के साथ ट्रैक्टर में बैठकर हाईस्कूल के पास बाड़ी में जोताई करने साथ में गया था। जोताई के समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर का इंजिन पलट गया, जिसमें कौशलेंद्र व प्रमोहन दोनों दब गए थे। गांव के लोगों ने इन्हें बाहर निकाला लेकिन कौशलेंद्र की मौत हो गई, प्रमोहन का उपचार चल रहा है। ट्रैक्टर भदर सिंह की बताई जा रही है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply