एक सनसनीखेज खबर सामने आई है
पटना, 25 जून 2022। बिहार के गोपालगज जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहा एक बेटे ने ही अपनी मा को मौत के घाट उतार डाला। दरअसल, वारदात से पहले आरोपी और उसके अन्य तीन भाइयो के बीच आम के बटवारे को लेकर लड़ाई हो रही थी। बुजुर्ग मा विवाद को सुलझाने और लड़ाई का बीच बचाव करवा रही थी। इस बात से बड़ा बेटा भड़क गया और अपनी मा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले मे महिला गभीर रूप से घायल हो गई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जाच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के घर का एक आम का पेड़ है। शनिवार को पेड़ पर से आम तोड़ा गया था। जिसके बाद उन आम के बटवारे को लेकर चार भाइयो के बीच झगड़ा हो गया। जब भाइयो मे मारपीट होने लगी तो बुजुर्ग मा बटोरा देवी बीच बचाव करने और उनको समझाने के लिए पहुची। इस दौरान बड़े बेटे रामाशकर मिश्र ने अपनी मा पर हमला कर दिया। जिसके बाद मा की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची और शव को कजे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार समेत कई अहम सबूत बरामद किए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट मे पेश किया जाएगा, जहा से उसकी पुलिस रिमाड बढ़वाई भी जा सकती है। हालाकि, आधिकारिक रूप से यह बात नही कही गई है। बेटे द्वारा मा की हत्या से पूरे इलाके मे सनसनी मची है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur