Breaking News

अम्बिकापुर@गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत

Share

अम्बिकापुर,24 जून 2022(घटती-घटना)। जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमार साय पिता विफल राम उम्र 40 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम तुनगुरी का रहने वाला था। वह जमीन समतलीकरण कराने के लिए गुरुवार को जेसीबी लेने फुटादमाली गया था। वहां से जेसीबी लेकर वापस लौट रहा था और सोमर साय बाइक से जेसीबी के आगे चल रहा था। तभी रास्ते में उक्त जेसीबी ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply