Breaking News

अम्बिकापुर@युवक के पेट में लगा तीर, इलाज के दौरान हो गई मौत

Share

अम्बिकापुर,23 जून 2022(घटती-घटना)। पुरानी रंजिश पर एक व्यक्ति बुधवार की रात पड़ोस में रहने वाले एक युवक को मारने के लिए तीर-धनुष लेकर पहुंचा और दरवाजा खोलवाने लगा। दरवाजा खुलते ही ग्रामीण ने तीर चला दिया लेकिन तीर उसे न लग कर दूसरे युवक को लग गया। युवक के पेट में तीर घुसने से गंभीर हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गुड्डू राम चेरवा पिता स्व्. गोपाल चेरवा उम्र 47 वर्ष कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के गा्रम भंडार का रहने वाला था। वह बुधवार को गांव के ही भोला राम के साथ मिलकर खेत में काम किया और रात में उसी के घर में खाना खाने रूका था। भोला राम पुरानी रंजिश उसके पड़ोसी सुकुल गोड़ से था। सुकुल गोड़ रात को तीर-धनुष लेकर भोला राम के घर पहुंचा और भोला राम को मारने के लिए दरवाजा खोलवाने लगा। दरवाजा भोला राम ने खोलकर उसके घर में रूके गुड्डू राम चेरवा ने खोला। इस दौरान दरवाजा खुलते ही सुकुल गोड़ ने तीर चला दी। तीर सीध गुड्डू के पेट में जा घुसा। पेट में तीर लगते ही वह जमीन में गिर गया। हमला करने के बाद सुकुल वहां से फरार हो गया। इस दौरान गुड्डू स्वयं अपने पेट से तीर निकला और उसे इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply