होटल व लॉज संचालकों को आगंतुकों की पूरी जानकारी रखने दी कड़ी हिदायत
सूरजपुर 23 जून 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने, असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर जिलेभर के थाना-चौकी प्रभारियों को होटल, लाज, ढाबे की समय-समय पर चेकिंग कर यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए कि हर हाल में होटल व लॉज संचालक आने वाले आंगुतकों की पूरी जानकारी रखे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बुधवार को जिले के थाना-चौकी की पुलिस ने होटलों, ढाबों व लॉज में जाकर चेकिंग किया। इस दौरान आगंतुक रजिस्टर खंगाले गए और होटल में आने-जाने वालों की जानकारी भी हासिल की गई। पूरे जिले में एक साथ यह अभियान चलाया गया, क्षेत्रों में पुलिस देर रात तक चेकिंग करती रही। साथ ही संचालकों को हिदायत भी दी गई कि बिना आईडी प्रुफ चेक किए किसी को भी ठहरने न दिया जाए।
पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटलों, ढाबों और लॉज में पहुंचीं। यहां आगंतुक रजिस्टर खंगाले गए और पिछले कुछ दिनों के बीच आए आगंतुक के बारे में भी जानकारी हासिल की गई। पुलिस ने संचालकों को हिदायत दी और यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस को तत्काल सूचना दें और सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीव्ही कैमरा लगवाए। ढाबा संचालकों को कड़े लफ्जो में हिदायत दिया कि ढाबा में कोई व्यक्ति शराब का सेवन न करें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur