Breaking News

नई दिल्ली@नेशनल हेराल्ड मामलाःईडी ने सोनिया गाधी को जुलाई के आखिरी मे पेश होने के लिए कहा

Share


नई दिल्ली, 23 जून 2022। नेशनल हेराल्ड केस के कथित मनी लॉन्डि्रग मामले की जाच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय ने काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी जुलाई महीने के आखिरी मे किसी भी समय पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। सोनिया गाधी ने अपनी खराब सेहत की वजह से ईडी से आग्रह किया था कि उनकी पेशी की तारीख कुछ सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी जाए। ईडी ने उनके इस आग्रह को स्वीकार कर लिया। काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी को आज यानी 23 जून को पेश होना था।
सूत्रो ने बताया कि जाच एजेसी ने सोनिया गाधी से प्रस्तावित पूछताछ को चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है और अब उनसे कहा गया है कि वह जुलाई महीने के आखिर मे किसी समय पेश होकर अपना बयान दर्ज कराए। काग्रेस अध्यक्ष को ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्डि्रग के मामले मे 23 जून को तलब किया था।
कोविड-19 से जुड़¸ी स्वास्थ्य सबधी समस्याओ के चलते उन्हे हाल ही मे दिल्ली के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जहा से उन्हे सोमवार की शाम छुट्टी मिल गई थी।
राहुल गाधी से 50 घटे हुई पूछताछ
इसी मामले मे ईडी ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाधी से पाच दिन मे 50 घटे से अधिक समय तक पूछताछ की व इस दौरान धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए गए। अधिकारियो के अनुसार काग्रेस के वरिष्ठ नेताओ और गाधी परिवार से पूछताछ ईडी की जाच का हिस्सा है, ताकि यग इडियन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के हिस्सेदारी पैटर्न, विाीय लेन-देन और प्रवर्तको की भूमिका को समझा जा सके।
सोनिया, राहुल समेत कुछ अन्य सदस्यो का है नाम
यग इडियन के प्रमोटर्स और शेयरधारको मे सोनिया गाधी तथा राहुल गाधी सहित काग्रेस के कुछ अन्य सदस्य शामिल है। काग्रेस का कहना है कि उसके शीर्ष नेताओ के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार है तथा ईडी की कार्रवाई प्रतिशोध की राजनीति के तहत की जा रही है। उसने यह भी कहा कि पार्टी और उसका नेतृत्व झुकने वाले नही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply