Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा किसान मोर्चा ने योग दिवस का कार्यक्रम कर योग से निरोग रहने का दिया संदेश

Share

अम्बिकापुर 21 मई 2022 (घटती-घटना)। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा के मंडल के अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवश का कार्यक्रम इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने योग कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया की अलग-अलग योग से अलग-अलग बीमारियां दूर होती है योग करने से स्वस्थ जीवन और उम्र लंबी होता है योग दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है, केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के भाजपा सरकार द्वारा पूरे विश्व में योग को प्रचारित व प्रसारित किया गया इसलिए आज के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में नया पहचान मिला प्रतिदिन नियमित योगाभ्यास करने से अपने आप को पूर्णता स्वस्थ रख सकते हैं आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडलों में योग का कार्यक्रम कर योग से निरोग’ रहने का संदेश दिया जा रहा है इस अवसर पर मंगल पांडेय वार्ड के पार्षद अवधेश सोनकर,किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू पांडेय,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष काशी केसरी,कार्यालय मंत्री धनंजय द्विवेदी, शंभू सोनी अमित पटेल संतोष मिश्रा दारा सिंह मनीष सिंह जतिन परमार किसान मोर्चा मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद,महामंत्री भूपेंद्र सिंह प्रवीण गुप्ता बुधमेत कुजूर धर्मेंद्र गुप्ता सहित किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह श्रवण सिंह विनोद अग्रवाल हीरा राजवाड़े मोहपाल रघुरेश्वर गुप्ता दुर्योधन पैकरा सतीश जायसवाल प्रदीप कुमार प्रेमी गोपाल यादव मोहर साय तिर्की कन्हैया सोनी के साथ भाजपा के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता वं किसान मोर्चा की पूरी टीम के साथ सभी ग्राम वासी भी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply