अम्बिकापुर 20 जून 2022 (घटती-घटना)। सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी बीडी सिंह, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक संजीव कुमार भारती, अकाउंटेंट प्रवीण सिन्हा, शैक्षिक समन्वयक निरंजन विश्वास एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में शासकीय प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम नामनाकला में शाला प्रवेश उत्सव धूम-धाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ राजगीत “अरपा पैरी के धार” से किया गया, तत्पश्चात संस्था के बच्चों द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नव प्रवेशी छात्र- छात्रा कार्तिक रवि, नेहा साहनी, वीर प्रताप सिंह ठाकुर, संध्या साहनी, रानी ठाकुर, रूपानी, देवांशी अग्रवाल, महेश्वर विश्वकर्मा, मोहन बहेलिया, खुशी सिंह, सिया एवं खुशी यादव को तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, नवीन वस्त्र पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर विद्यालय में स्वागत किया गया। तत्पश्चात बी आर सी श्री भारती आशीर्वचन स्वरूप बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं शिक्षकों के लिए मार्गदर्शन के दो शब्द कहे, जिसमें शिक्षकों को नियमित अध्यापन कार्य पूरी तैयारी और मनोयोग से कार्य करने का तथा ए बी ई ओ श्री सिंह ने आशीर्वचन में शाला को उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी शिक्षकों एवं बच्चों का आह्वान किए तथा बच्चों को नियमित विद्यालय आकार शिक्षा प्राप्त करने कहे।
कार्यक्रम का संचालन नसीम सिद्दीकी एवं आभार प्रदर्शन प्रियंका राय गुप्ता ने किया कार्यक्रम में अभिभावक लीलाधर, मनीष कुमार, कुलदीप, चेतराम यादव, सुधा विश्वकर्मा, खुशबू सोनी, बिगम, विजय ठाकुर सहित पूर्व माध्यमिक शाला से शिक्षिका आशा गुप्ता, कमलेश भगत, अनुराधा, सीमा श्रीवास्तव, प्राथमिक शाला के राहुल जायसवाल प्रियंका सिंह नेताम उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur