Breaking News

नई दिल्ली@राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलो के साथ सुर मिलाएगी काग्रेस

Share


नई दिल्ली, 19 जून 2022।
देश मे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रकिया के चलते उम्मीदवार चयन को लेकर प्रमुख विपक्षी दलो के बीच मथन के लिए लगातार बैठके की जा रही है। बीते दिनो पश्चिम बगाल की मुख्यमत्री ममता बनर्जी ने बैठक बुलाई थी, लेकिन इस बैठक मे आम आदमी पार्टी सहित और कई विपक्षी दल शामिल नही हुए और राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार को लेकर सहमति नही बन पाई। राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार पर चर्चा के लिए विपक्षी दल 21 जून को फिर बैठक करेगे। इस बार बैठक की अध्यक्षता राकापा प्रमुख शरद पवार करेगे। काग्रेस विपक्ष एकजुटता के खातिर अन्य दलो के साथ सुर मे सुर मिलाने को तैयार है।
काग्रेस किसी उम्मीदवार को आगे नही कर रही है, जो भी विपक्षी दल मिलकर पसद करेगे, काग्रेस उसी उम्मीदवार को अपना समर्थन देगी।
सूत्रो का कहना है कि काग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 15 जून को ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक मे यह बात कही कि विधानसभा चुनाव मे कई पार्टिया एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करती है, लेकिन यह चुनाव बहुत अधिक मूल्यवान है, हम एक बड़े उद्देश्य के लिए यहा आए है और इस भावना को जारी रहने दे। काग्रेस के पीछे हटने का कारण विपक्षी एकता है, क्योकि टीआरएस जैसी पार्टियो ने साफ तौर पर कहा है कि वे काग्रेस के साथ कोई बैठक नही करेगे। सूत्रो का कहना है कि मगलवार को होने वाली बैठक मे 17 दल शामिल होगे।
शरद पवार द्वारा चुनाव से दूरी बनाने के बाद पार्टियो को उम्मीदवार के नाम पर आम सहमति बनानी होगी। विपक्षी दलो ने 15 जून को हुई बैठक मे राष्ट्रपति चुनाव मे सयुक्त उम्मीदवार उतारने का फैसला किया था। काग्रेस सााधारी भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लिए विपक्ष पर सयुक्त उम्मीदवार तय करने को लेकर जोर दे रही है।
काग्रेस ने कहा कि उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए जो सविधान, उसके मूल्यो, सिद्धातो और प्रावधानो को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हो, यह गारटी देने के लिए प्रतिबद्ध हो कि हमारे लोकतत्र की सभी सस्थाए बिना किसी डर या पक्षपात के काम करे, हमारे सभी के अधिकारो की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो।


Share

Check Also

वडोदरा@वडोदरा के वरिष्ठ भाजपा विधायक योगेश पटेल का निधन,8 बार रहे विधायक

Share वडोदरा,02 जून 2026। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता …

Leave a Reply