Breaking News

अम्बिकापुर@दो बाइकों की भिड़ंत में हुए घायल वृद्ध की मौत

Share

अम्बिकापुर,19 जून 2022 (घटती-घटना)। दो बाइकों की भिड़ंत में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कृष्णा प्रसाद उम्र 60 वर्ष कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के ग्राम पुटा का रहने वाला था। वह 18 जून को अपने पुत्र प्रदीप के साथ बाइक से बैकुंठपुर बैंक जा रहा था। रास्ते में बैंकुंठपुर से पहले सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कृष्णा प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply