Breaking News

घर का ताला तोड़कर 40 हजार नगदी,सोने का चेन,बाइक सहित अन्य सामान पार

Share

अम्बिकापुर, 15 जून 2022(घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के महुआपारा स्थित चर्च के पुरोहित के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात, नगदी सहित अन्य सामान पार कर दिया है। कुल चोरी लगभग दो लाख रुपए से ज्यादा का बताया जा रहा है। पुरोहित ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कु्रराधार मिंज गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित महुआपारा चर्च में पुरोहित हैं। इनका आवास भी वहीं पर है। 13 जून को क्रुराधारी सह परिवार शादी में शामिल होने बाहर गए थे। घर में ताला बंद था। 14 जून की सुबह वापस लौटे तो देखा की घर का ताला टूटा है। कमरे में अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कमरे के अंदर अलमारी का लॉक टूटा था और अलमारी से सोने का चेन, कांस की थाली, बाइक, एयर फोन, नए कपड़े सहित 40 हजार रुपए नगद गायब था। चर्च के पुरोहित ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply