लखनपुर14 जून 2022 (घटती-घटना)। विकासखंड के ग्राम पंचायत लटोरी में कबीर जयंती के शुभ अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव ने कबीर चबूतरा में अहाता निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत माह पूर्व विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव क्षेत्र मैं भ्रमण के दौरान ग्राम लटोरी में मानिकपुरी समाज के लोगों द द्वारा कबीर चबूतरा में आहाता निर्माण कार्य कराए जाने विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव के माध्यम से जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव से मांग की गई थी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव पहल पर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री क्षेत्रीय विधायक टीएस सिंहदेव के द्वारा कबीर चबूतरा में अहाता निर्माण कार्य के लिए 4 लाख की स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृति मिलने उपरांत 14 जून दिन गुरुवार को सुबह विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन उपरांत मानिकपुरी समाज के लोगों के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव का आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन के दौरान नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रमेश जयसवाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेंद्र गुप्ता ,जगरोपन यादव, पार्षद अमित बारी ,नंदलाल राजवाड़े ,वीरेंद्र राजवाड़े, सोमनाथ अगरिया सरपंच ,राम रतन, अमर दास, समय लाल राजवाड़े, भगवान राजवाड़े, राजेंद्र राजवाड़े, मानिकपुरी समाज के संत सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur