अम्बिकापुर,13 जून 2022 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुशल पिता बुनू राम पैकरा अंबिकापुर से लगे ग्राम हसुली का रहने वाला था। वह रविवार को राजपुर की ओर से मुनेश्वर मरावी के साथ बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में परसा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान कुशल की मौत हो गई। वहीं मनेश्वर का इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur