Breaking News

अम्बिकापुर@चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share


अम्बिकापुर 08 जून 2022 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रहलाद तिग्गा ग्राम लगडासांड़ भूसू थाना सीतापुर का रहने वाला है। वह अंबिकापुर स्थित काम करता है। 6 जून को इसकी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीसी 8538 को कुंज बिहारी दवा दुकान गली से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया था। विवेचना पुलिस ने संदेही बिरेन्द्र कुमार सिंह पिता प्रताप सिंह उम्र 25 साल निवासी काला मजान थाना ओडगी जिला सूजरपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वह बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply