Breaking News

अम्बिकापुर@कीटनाशक सेवन कर ग्रामीण ने दी जान

Share

अम्बिकापुर 07 जून 2022 (घटती-घटना)। एक ग्रामीण अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मोहर साय उम्र 60 वर्ष पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मीरजापुर का रहने वला था। 6 जून की रात को खाना खा कर आंगन में सो रहा था। रात 11 बजे उठ कर अपने बेटा भानू को बताया कि मैं कीटनाशक पी लिया हूं। परिजन उसे इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply