Breaking News

लखनपुर@दुष्कर्मी जीजा हुआ गिरफ्तार

Share

लखनपुर ,06 जून 2022(घटती-घटना)। नाबालिग साली से दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीजा को लखनपुर पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
नाबालिक की माँ ने लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21 मई की दोपहर 1:00 बजे संतोष सारथी उर्फ लक्की पिता राम रतन सारथी उम्र 30 वर्ष ग्राम पीड़वा गोविंदपुर थाना सूरजपुर निवासी नाबालिक साली को अपने घर ले जाकर घर के कमरे में जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिवारजनों को दी विगत दिनों पूर्व पीड़िता की मां लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। लखनपुर पुलिस अपराध क्रमांक 107/ 2022 धारा 366 376-2(च)भा द स 5(हृ) पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। सरगुजा रेंज आईजी अजय यादव पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में लखनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस रोबिंनसन गुडय़िा के द्वारा टीम गठित करते हुए आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था सूचना मिली कि आरोपी जीजा संतोष सारथी उर्फ लक्की अंबिकापुर महिला थाना किसी कार्य से आया हुआ था घेराबंदी करते हुए पकडक़र लखनपुर थाना लाया गया 6 जून दिन सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण करवाई में प्रशिक्षु आईपीएस रॉबिंसन गुडय़िा सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, प्रधान आरक्षक बलभद्र सिंह ठाकुर, आरक्षक अमरेश दास सक्रिय रहे ।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply