Breaking News

अम्बिकापुर@आयुष चिकित्सालय भवन पर एलोपैथ का कब्जा

Share

अम्बिकापुर,06 जून 2022(घटती-घटना)।अंबिकापुर सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी आयुष चिकित्सालय भवन में एलोपैथ का कब्जा हो गया है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में आयुष विंग का सेटअप नहीं है। जबकि इस मुद्दे को लेकर आयुर्वेद संघ स्वास्थ्य मंत्री से भी चर्चा की। इसके बावजूद भी आयुष चिकित्सालय को एलोपैथ से मुक्त नहीं कराया गया है। जिले वासियों को पंचकर्म जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। संघ के प्रांत अध्यक्ष पतंजलि दीवान ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में ग्रामीण स्तर पर आयुर्वेद ग्राम योजना की शुरुआत की गई थी। जिससे आयुर्वेद को बढ़ावा मिल सके। जबकि वर्तमान सरकार द्वारा इस योजना को बंद कर दिया गया है।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply