अम्बिकापुर,06 जून 2022(घटती-घटना)। पुलिस विभाग के सूबेदार, उपनिरीक्षक व प्लाटून कमांडर पद हेतु भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन ग्राउंड अम्बिकापुर में आईजी अजय यादव व एसपी भावना गुप्ता के उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को आईजी ने भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नियमों व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में अभ्यर्थियों को पूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए बोले कि आप सभी शांतिपूर्वक अपने दस्तावेज जांच, शारीरिक मापदण्ड की प्रक्रिया पूर्ण करावें तथा किसी भी अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न होती है तो ग्राउंड में उपस्थित भर्ती कमेटी के अधिकारी -सदस्य से अपनी समस्या का समाधान निवेदन पूर्वक कर सकते हैं। आईजी ने उपस्थिति अभ्यर्थियों को सचेत रहने हेतु बताया गया कि यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी तरीके से व निष्पक्ष किया जायेगा। कोई भी अभ्यर्थियों को किसी भी फ्रॉड व जालसाज किस्म के लोगों के बहकावे में नहीं आने की जरूरत है। यदि आपको भर्ती कराने या भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी कार्य हेतु प्रलोभन देकर पैसा मांगने वाले संदिग्ध व्यक्ति मिले तो तत्काल कमेटी के अधिकारियों को सूचित करें। पुलिस ग्राउंड में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने के आईजी व एसपी द्वारा भर्ती स्थल में दस्तावेज जांच व मापदण्ड प्रक्रिया हेतु जगह-जगह लगाये गए अधिकारी, कर्मचारियों को निरीक्षण करते हुए सख्त निर्देश दिए कि किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा शांति पूर्वक भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur