अम्बिकापुर,06 जून 2022(घटती-घटना)। सिकल सेल एनिमिया की वजह से एवीएन अवस्कुलर नैक्रोसिस से पीडि़त युवक का बोन टिशु मरने लगा था। इस कारण कूल्हे के हड्डियों में तकलीफ हो रही थी और युवक चलने फिरने लायक नहीं था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अर्थो विभाग के चिकित्सकों ने कूल्हे का सफल ऑपरेशन कर युवक की जान बचाई है। युवक की स्थिति अब समान्य बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार योगेश्वर कुमार उम्र 22 वर्ष लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला का रहने वाला था। वह सिकल सेल एनिमिया से पीडि़त था। एनिमिया की वजह से एवीएन अवस्कुलर नैक्रोसिस से पीडि़त हो गया था। इस कारण उसका दोनों कूल्हे की हड्डी में तकलीफ हो रही थी। वह चलन फिर भी नहीं पा रहा था। 20 मई को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा था। यहां अर्थो विभाग के एचओडी डॉ. अरूणेश व अनुरंजन दुबे द्वारा जांच की गई। जांच में पता चला की युवक पूर्व की बीमारी के कारण कूल्हे के हड्डियों में तकलीफ है। चिकित्सकों ने इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति व एमएस डॉ. लखन सिंह को दी। इनके निर्देश पर अस्पताल के खर्च पर डॉ. अरूणेश, डॉ. अनुरंजन दुबे एवं एनिस्थिसिया से डॉ. आशा बंसल व डॉ. शिवानी की टीम द्वारा 30 मई को युवक का हिप रिप्लेसमेंट का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद अब उसकी स्थिति समान्य बताई जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur