Breaking News

अम्बिकापुर@वरिष्ठ साहित्यकार स्व. जे एन मिश्र को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share

अम्बिकापुर,06 जून 2022(घटती-घटना)। स्थानीय भारतेन्दु भवन में भारतेन्दु साहित्य एवं कला समिति के द्वारा भारतेन्दु साहित्य एवं कला समिति के संस्थापक अध्यक्ष जीवन नाथ मिश्र के निधनोपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
आधार वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए समिति के सचिव डॉ. सुधीर पाठक द्वारा मिश्र जी का संक्षिप्त जीवन परिचय, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
बबन जी पांडेय सेवानिवृत प्राचार्य द्वारा मिश्र जी के साहित्यिक अवदान के साथ-साथ उनके रंगकर्मी के रूप में विद्यालयों को दिए गए योगदान की चर्चा की गई।
डॉ0 सुदामा मिश्र सेवानिवृत्त व्याख्याता ने कहा कि हिन्दी भाषा के विकास में सरगुजा म0प्र0 एवं छत्तीसगढ़ में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की स्मृति में एक साहित्यिक संस्था स्थापित कर जीवन भर साहित्यिक सेवा करते रहे। मिश्र जी नवांकुर पौध हो या वरिष्ठतम रचनाकार सभी की रचनाओं को बड़े मनोयोग से सुनते और अपने विचार व्यक्त करते थे। सभी के प्रति उनके मन में आत्मीयता रही। हर किसी को लगता था कि मिश्र जी मुझसे सबसे अधिक स्नेह भाव रखते हैं।
भगत सिंह विहंस ने अपने संक्षिप्त उद्‌बोधन में मिश्र जी के साहित्य के प्रति की गई सेवा का उल्लेख किया। डॉ. पुष्पा सिंह ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए बताया कि पारिवारिक संबंधों के कारण उन्हें मैं हमेशा मौसाजी के संबोधन से ही पुकारती थी। गीता द्विवेदी ने बताया कि अपने अवसान से कुछ दिनों पूर्व मेरे सर पर हाथ रख कर मुझे आशीर्वाद दिया था। वह मेरे लिए अमूल्य थाती के समान है।

श्रीमती अर्चना पाठक ने मिश्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि परम आदरणीय पिता तुल्य मिश्र जी का इस संसार से जाना बहुत ही दुखदायी है।
संस्था के आधार स्तंभों में से एक एम0 एम0 मेहता जी ने मिश्र जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने तीन पुस्तों के संबंधों की चर्चा की। अंतिम यात्रा के समय हुई बारिश को ईश्वरीय आशीर्वाद एवं प्रकृति प्रदत्त अश्रुवर्षा से तुलना की।
इस श्रद्धांजलि सभा में श्याम बिहारी पांडेय, हरिकिशन शर्मा, प्रकाश कश्यप, कृष्णकांत पाठक, प्रितपाल सिंह, राजेश मिश्र, वेद प्रकाश अग्रवाल, राजेशपांडेय (अब्र) रंजीत सारथी, अरुण मिश्र, सचिन मंदिलवार, प्रभुनारायण वर्मा, बी.डी. लाल, कन्हैया लाल गौंड, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, रमेश सिन्हा, अंजनी सिन्हा, माधुरी जायसवाल, अम्बरीष कश्यप के साथ ही दूरभाष द्वारा श्रीमती संध्या सिंह, नीरज वर्मा (नीर) इत्यादि ने भी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रेषित की।
स्थानीय गांधी स्टेडियम स्थित भारतेन्दु भवन में आयोजित कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम का समापन किया गया।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply