Breaking News

जगदलपुर@पूर्व विधायक के परिवार मे΄ हुई घटना,परिवार पर जानलेवा हमला कर व्यवसायी ने की आत्महत्या,मा΄ की मौत,भाई-बहन ग΄भीर

Share


जगदलपुर, 05 जून 2022।
बस्तर के तोकापाल लॉक मुख्यालय से लगे आरापुर बस्ती मे΄ बीती रात कच्छ परिवार के बड़े पुत्र ने ही अपनी माँ, छोटे भाई और बहन पर हमला कर दिया। इस हमले मे΄ माँ की मौत हो गई जबकि भाई और बहन ग΄भीर रूप से घायल है΄ ।
परिवार के सदस्यो΄ पर हमला करने के बाद बड़े बेटे ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। यह सनसनी खेज वारदात का΄ग्रेस के पूर्व विधायक मन्नूराम कच्छ के बड़े भाई सुखराम कच्छ के आवास पर हुई है। बस्तर पुलिस के अनुसार बीती रात सुरे΄द्र कच्छ ने धारदार खुरपी से अपनी माँ राधिका, भाई कृष्णा कच्छ और सरिता कच्छ पर हमला कर दिया। हमले मे΄ मौके पर ही माँ की मौत हो गई, जबकि भाई और बहन गभीर रूप से घायल है΄। हमले की घटना को अ΄जाम देने के बाद आरोपी ने भाई और बहन के कमरे को बाहर से ब΄द कर दिया था। मगर जानकारी मिलने पर रात मे΄ ही पड़ोसियो ने घायल भाई-बहन को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल मे΄ भर्ती कराया।
पेट्रोल प΄प मे΄ नुकसान के चलते उठाया कदम
अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि अस्पताल मे΄ भर्ती बहन सरिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि पेट्रोल प΄प व्यावसाय मे΄ नुकसान होने के चलते सुरे΄द्र कच्छ काफी परेशान थे। उन्हो΄ने बीती रात धारदार खुरपी लेकर पहले माँ पर और फिर भाई और बहन पर हमला किया और खुद जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली, घटना मे΄ मा΄ और सुरे΄द्र कच्छ की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर कोड़ेनार पुलिस सुबह पहु΄च गई थी। फ़ोरे΄सिक एसपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्य इक_ा किया है।
बता दे΄ कि कच्छ परिवार का डिलमिली और गीदम रोड मे΄ पेट्रोल प΄प है। पारिवारिक सूत्रो΄ का कहना है कि प΄प को लेकर परिवार मे΄ विवाद चल रहा था। इसी विवाद और व्यावसाय मे΄ नुकसान होने के चलते बड़े बेटे ने इस जघन्य हत्याका΄ड को अ΄जाम दिया और खुद भी सुसाइड कर लिया। फिलहाल ममाले मे΄ पुलिस ने मर्ग कायम कर जा΄च शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply