Breaking News

अम्बिकापुर@जर्जर सडक़ को लेकर भजयुमो ने सरगवां चौक पर किया चक्काजाम

Share

अम्बिकापुर 05 जून 2022 (घटती-घटना)। शहर से लगे सरगवां क्षेत्र में खस्ताहाल व जर्जर सडक़ के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा दरिमा मंडल द्वारा रविवार को सरगवां चौक पर चक्काजाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सरगवा से कुल्हाड़ी व डिगामा से सरस्वती विद्यालय एवं कंचनपुर बकना खुर्द मार्ग की जर्जर हालत को लेकर भाजपा व स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ज्ञापन दिया गया था। जिसे मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद भी सडक़ की स्थित जस की तस है। भाजयुमो दरिमा मंडल अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में चक्काजाम कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री व मंडल प्रभारी विकास शुक्ल चंदन ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। राज्य की जनता त्रस्त है व प्रशासनिक अमला भी सरकार के इशारों पर काम कर रहा है। भाजयुमो दरिमा मंडल जनहित का प्रत्येक मुद्दा उठाएगा और सडक़ से लेकर सदन तक की लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहेगा। चक्का जाम के दौरान सकालो सरपंच पूरण सिंह टेकाम, अनामिका पैंकरा, संजीव वर्मा, शानू कश्यप, अकील साय मरावी, विनाल गुप्ता, अनीश सिंह, नितिन गुप्ता, श्रीधर केसरी, संजय सिंह ,निशात सिंह दीपक यादव, अभिनंदन सिंह, शैलेश यादव, रोहित सिंह, मनीष दुबे, अभिषेक सिंह, राम कुमार, हिमांशु सिंह सिंगर, विकास कुमार ,दिलीप कश्यप, शिवचरण गिरी, अभिजीत पांडे, रोनी मिश्रा शंकर चौधरी, तपन तलदार विजय मिस्त्री, भारत सोनहा, मनबोध यादव, ऋषभ यादव, विष्णु यादव, अतीश पांडेय, रमेश आदि उपस्थित रहे।
लिखित आश्वासन के
बाद चक्काजाम समाप्त
प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के वरिष्ठ अधिकारी व सब इंजीनियर ने आश्वस्त किया है कि सडक़ का मरम्मत व पैच रिपेयरिंग कार्य का टेंडर हो गया है। 1 माह के अंदर सडक़ का मरम्मत का कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा। लिखित आश्वासन मिलने के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया। वहीं भजयुमो का कहना है कि अगर दिए गए लिखित अवश्वासन के बावजूद भी काम पूर्ण नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना का कार्यालय का घेराव व आंदोलन की चेतावनी दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply