Breaking News

छतरपुर@चखने मे΄ नमक की जगह चाटता रहा चूहे΄ मारने का जहर,हालत ग΄भीर

Share


छतरपुर, 05 जून 2022। मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहा΄ एक शख्स शराब के नशे मे΄ इस कदर चूर था कि उसे ये तक समझ नही΄ आया कि वो नमक नही΄ बल्कि उसके जगह चूहेमार के जहर का सेवन कर रहा है। जब अचानक शराब पीते-पीते शख्स की स्थिति बिगड़ी तो परिवार वालो΄ ने उसे देखा। जिसके तत्काल बाद उसे अस्पताल मे΄ भर्ती कराया गया। समय रहते अस्पताल पहु΄चने से उसकी स्थिति फि़लहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामला छतरपुर जिले के रामगढ़ का है, यहा΄ का 22 वर्षीय पुष्पे΄द्र रैकवार शराब पीने का आदि है। उसके परिजनो΄ ने बताया कि पुष्रपेन्द्र शराब पी रहा था साथ मे΄ वह नमकीन और सलाद भी खा रहा था। लेकिन नशे कि हालत मे΄ उसने नमक कि जगह चूहेमार जहर का सेवन कर लिया। वह शराब कि हर पैग के साथ नमक समझकर चूहामार जहर को चाटता रहा। लेकिन जब जहर की अत्यधिक मात्रा शरीर के अ΄दर पहु΄ची तो उसे उल्टिया΄ शुरू हो गई। जिसके बाद घर वाले उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहु΄चे। फिलहाल उपचार के बाद उसे निगरानी मे΄ रखा गया है।
हालाकि घटना से सबक लेते हुए शख्स ने आगे कभी शराब न पीने की बात कही है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 16 APRIL 2026

Share 16 APRIL 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply