Breaking News

अम्बिकापुर@वित्तीय अनियमितता के कारण तुरियाबीरा के सचिव निलंबित

Share



अम्बिकापुर 3 जून 2022(घटती-घटना)।
पंचायत कोष की राशियों का आहरण कर वित्तीय अनियमितता के कारण जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत तुरियाबीरा के सचिव श्री चन्द्रपाल यादव को जिला पंचायत के सीईओ के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत लुण्ड्रा नियत किया गया है।
जारी आदेशानुसार उप संचालक पंचायत के जांच प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम पंचायत तुरियाबीरा के सचिव श्री चन्द्रपाल यादव के द्वारा पंचायत कोष की राशियों का आहरण कर वित्तीय अनियमितता करना पाया गया। ग्राम पंचायत तुरियाबीरा का कार्य प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त ग्राम पंचायत सचिव श्री राजनाथ सिंह को सौंपा गया है। निलंबन अवधि में श्री चन्द्रपाल यादव को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply