Breaking News

अम्बिकापुर@कीटनाशक सेवन कर युवक ने दी जान

Share

अम्बिकापुर 03 जून 2022(घटती-घटना) । खाना बनाने को लेकर पत्नी के साथ हुए विवाद पर एक युवक ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रकाश कविराज उम्र 40 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगमना नेहरूनगर का रहने वाला था। वह गुरुवार की रात को घर आया और पत्नी के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज प्रकाश ने खेत में जाकर कीटनाशक सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@ पीएम मोदी के कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने पर भाजपा का विपक्ष पर हमला

Share जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी बोले…छात्रों के हित में केंद्र सरकार ने उठाए ठोस कदम,विपक्ष …

Leave a Reply