Breaking News

अम्बिकापुर@26 लोगों ने कराया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण

Share

अम्बिकापुर,01 जून 2022(घटती-घटना)। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में नि शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बंशीधर उराव एवं स्वयंसेवक संघ सरगुजा विभाग के विभाग संपर्क नरेंद्र सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस द्वितीय नेत्र शिविर कार्यक्रम में 26 लोगों ने निशुल्क अपना नेत्र परीक्षण कराया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री विनीत कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता,जिला सत्संग प्रमुख सियाराम गिरी, जिला प्रमुख धर्म प्रसार आदित्य गुप्ता, आदिवासी अनुसूचित जाति जनजाति विकास सेवा समिति अध्यक्षा शोभा चौधरी ,नगर सहमंत्री विकास शर्मा ,अनुज सिंह ,दीपक शर्मा ,प्रतीक गुप्ता, दुर्गा वाहिनी के नगर संयोजिका चीनी अग्रहरि ,श्रीमती लीना सोनी, सृष्टि गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/एमसीबी@ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने आईएलएस अस्पताल पहुंचकर एमसीबी जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष के पिता का जाना हालचाल

Share चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी,बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश,शीघ्र स्वास्थ्य लाभ …

Leave a Reply