Breaking News

कोरबा@तेज रफ्तार कार ने ली बुजुर्ग की जान,रेलवे कर्मी समेत 3 घायल

Share

कोरबा 31 मई 2022 (घटती-घटना)। जिले में तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार तीन लोगों को रौंदते हुए राहगीर को ठोकर मार दी हादसे में मोपेड सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस मामले की जांच कर रही है बता दें कि, एक तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक 80 वर्षीय वृद्ध बीर सिंह बंजारे की मौत हो गई , वहीं मृतक की बहू सोन कुंवारी, नाती प्रहलाद चौकसे और एक अन्य रेलवे कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है ढ्ढ मृतक और घायल चांपा जांजगीर जिले के बलौदा थाना अंतर्गत थाडगाढ़ा के रहने वाले हैं वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है उरगा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर फरार कार चालक की तलाश कर रही है


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply