अम्बिकापुर, 29 मई 2022 (घटती-घटना)।. गध्ंाीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रही थी। कुछ दिन पूर्व माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद एक बच्चे की भी इसकी मौत हो गई थी। इसे लेकर महिला तनाव में रहती थी।
जानकारी के अनुसार पिहारो पति पीएन सिंह उम्र 45 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेसा की रहने वाली थी। कुछ दिन इसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद इसके एक बच्चे की भी मौत हो गई थी। इसके बाद से पिहारो अक्सर तनाव में रहती थी। 28 मई की दोपहर परिजन घर में नहीं थे। तभी वह अपने घर में ही फांसी लगा ली। बच्चों ने देखा तो घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए मिशन अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur