अम्बिकापुर,27 मई 2022(घटती-घटना)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजीव भवन में औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,महापौर डॉ अजय तिर्की,जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। बालकृष्ण पाठक ने नए भारत के निर्माण में पंडित नेहरू की सोच के संबंध में विस्तार से बताया।आजादी के बाद सीमित संसाधनों में भारत की प्रगति की राह बनाने में पंडित नेहरू का अहम योगदान रहा है।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा,उपध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता,मधु दीक्षित,सैय्यद अख्तर हुसैन,बलराम यादव, आशीष वर्मा,अनिल सिंह,रजनीश सिंह,अमित सिंह रिंकू,अविनाश ठाकुर,शकीला परवीन,पंकज शुक्ला,रौशन कन्नौजिया,सुधाशु गुप्ता,प्रभात रंजन सिन्हा,अशफाक अली, उत्तम राजवाड़े, नरेंद्र विश्वकर्मा,आतिश शुक्ला,बैजनाथ ठाकुर सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur