Breaking News

Share

अम्बिकापुर@बच्चों के साथ-साथ युवओं ने भी पेंटिंग प्रतियोगिता में उकेरी अपनी भावनाएं

  • स΄वाद्दाता-
    अम्बिकापुर25 मई 2022 (घटती-घटना)। प्रियांशी आर्ट अकादमी द्वारा ड्रॉइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता स्थानीय विवेकानंद स्कूल में 21 मई को आयोजित किया गया था जिसमें 3 श्रेणी के बच्चों ने भाग लिया। पहली श्रेणी में 6 से 10, दूसरी श्रेणी में 11 से 17 तथा तीसरी श्रेणी में 18 और उससे अधिक उम्र के बच्चों ने भाग लिया। 24 मई को विवेकानंद स्कूल में अवार्ड सेरेमनी तथा चित्रकला प्रदर्शनी रखी गई थी। जिसमे ड्राविंग-पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम की भी घोषित की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि सोभनाथ सिंह, स्वामी तंमयानंद व्यास शर्मा उपस्थित रहे। जिन्होंने प्रदर्शनी में लगाई गई पेंटिंग्स को खूब सराहा। प्रतियोगिता का परिणाम पहली श्रेणी में पहला स्थान सौम्या सोनी, दूसरा स्थान मुबाशिरा फातिमा तथा तीसरा स्थान पार्थ शर्मा और यति श्रीवास्तव को मिला। दूसरा श्रेणी में पहला स्थान पूजा पाल, दूसरा स्थान मेघा भगत और रियांशी अग्रवाल तथा तीसरा स्थान दिव्यांश जैस्वाल तथा पूर्वा कटारिया को दिया गया। जबकि तीसरी श्रेणी में पहला स्थान चंचल गोयल, दूसरा स्थान मुस्कान सिंह तथा तीसरा स्थान मानसी चौरसिया और आयुषी अग्रवाल रहे। इन सभी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियांशी सोनी, उपेंद्र यादव, मानसी चौरसिया, शुभान्शी सोनी, आयुषी अग्रवाल, निखिल सिंह, इशू शर्मा, शिवांश सोनी, शालिनी लकड़ा का सहयोग रहा।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply