Breaking News

कोरबा@मुक्तिधाम को भी नहीं बख्श रहे,आधी रात घुसे एक दर्जन चोर

Share


-नगर संवाददाता-
कोरबा, 23 मई 2022 (घटती-घटना)।
चोरों द्वारा अब मुक्तिधाम को भी नहीं छोड़ा जा रहा है, यहां से भी जो लोहा मिले उसे चोरी कर बेचने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी क्रम में कोतवाली थाना अंतर्गत मोती सागरपारा स्थित मुक्ति धाम में रात 11.40 बजे 10 से 12 की संख्या में चोरों के द्वारा धावा बोलकर दाह संस्कार वाले स्थान में लगाये गए लोहे के चैनलों को काटने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम के साथ मुक्तिधाम का संचालन व देखरेख कर रही संस्था के पदाधिकारी इंजी. राज अग्रवाल,सजन अग्रवाल, बजरंग केडिया, घनश्याम सिंघल, आलोक अग्रवाल रात 12.25 बजे मुक्ति धाम पहुंचे। इनके पहुंचते ही सभी अज्ञात चोर मुक्तिधाम के पीछे हिस्से से नदी पार कर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से लोहा काटने में उपयोग आने वाले कई हेक्सा ब्लेड बरामद किएं है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर@ बिल में सीट कवर,गाड़ी में नहीं…जांच आई तो सीट कवर भी आ गया!

Share पहली जांच में खुली परत,दूसरी जांच में ‘कवर’ डालने की कवायद? रक्षित केंद्र में …

Leave a Reply