Breaking News

गया@एसएसपी ने विधायक के बेटे को गिरफ्तार किया

Share


गया, 23 मई 2022
। बिहार के गया मे΄ मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पा΄डे परसावा΄ गा΄व मे΄ जमीन पर कजे को लेकर पूर्व आरजेडी विधायक शिवबचन यादव के बेटे शक्ति यादव ने विरोधियो΄ पर फायरि΄ग कर दी. इस गोलीबारी का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी हरप्रीत कौर ने आरोपी विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना रविवार की है. पूर्व आरजेडी विधायक शिवबचन यादव जमीन पर कजा करने और उसकी मापी के लिए वहा΄ अपने बेटे और समर्थको΄ के साथ पहु΄चे थे. इसी बीच विवाद होने पर पूर्व विधायक के बेटे शक्ति यादव ने फायरि΄ग कर दी जिसके बाद दोनो΄ पक्षो΄ के बीच झड़प हो गई.
घटना के बाद पूर्व विधायक के बेटे के फायरि΄ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फायरि΄ग का वीडियो और घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी के निर्देश पर मगध मेडिकल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहु΄च कर छानबीन शुरू कर दी.
आरोपियो΄ को पकडऩे के लिए विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है. इस दौरान पूर्व विधायक के बेटे शक्ति यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जो झड़प मे΄ घायल हो गया था. आरोपी पूर्व विधायक के बेटे को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे΄ कैदी वार्ड मे΄ भर्ती किया गया है.
वही΄ पूर्व विधायक घटना के बाद फरार है΄. फायरि΄ग की घटना के बाद एक वाहन को घटनास्थल पर छोडक़र ही आरोपी फरार हो गए थे जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणो΄ ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है.
वही΄ इस मामले को लेकर एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया की मेडिकल थाना क्षेत्र मे΄ किसी जमीन की मापी के दौरान पूर्व विधायक शिवबचन यादव के बेटे शक्ति यादव के द्वारा फायरि΄ग की गई थी.
अधिकारी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले मे΄ दोनो΄ पक्षो΄ की ओर से स्नढ्ढक्र दर्ज हुई है. दोनो΄ पक्षो΄ से अभी 1-1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
उन्हो΄ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा मे΄ पूर्व विधायक के बेटे शक्ति यादव का इलाज चल रहा है व΄ही पूर्व विधायक और बाकी आरोपयो΄ की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है.


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply