Breaking News

अम्बिकापुर@सकारात्मक दिवस के रूप में मनाया गया समर कैंप का दूसरे दिन

Share

अम्बिकापुर 21 मई 2022(घटती-घटना)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नव विश्व भवन चोपडापारा में समर कैम्प 2022 उमंग के द्वितीय दिन को सकारात्मक दिवस के रूप में मनाया गया। ब्रह्माकुमारी ममता बहन और ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के फायदे को बताते हुये कहा कि जीवन को सफल बनाने का आधार सकारात्मक विचार है। सकारात्मक विचार से ही मेमॉरी पॉवरफुल बनता है। जीवन में खुषी आती है। तथा आज के दिन सकारात्मक कैसे बनाये इस पर बच्चों को सोचने के लिये कार्य भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से बिस्कुट खाओ, इनाम पाओ। रेत भरो प्रतियोगिता दो खेल भी कराये गये जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर भाग लिये।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply