Breaking News

रायपुर@सडक़ किनारे मिला युवा पत्रकार का शव,पास मिला प्रेस कार्ड,हत्या या हादसा पुलिस कर रही जा΄च

Share


रायपुर, 20 मई 2022।
राजधानी के नया रायपुर मे΄ एक युवक की लाश मिली है। युवक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। रायपुर पुलिस को युवक के पास से एक प्रेस कार्ड भी मिला है। पुलिस के मुताबिक मरने वाला युवक एक स्थानीय समाचार एजे΄सी मे΄ पत्रकार था। अब पुलिस के परिजनो΄ का पता लगा रही है। पुलिस के बताए अनुसार युवक की मौत सडक़ हादसे के कारण हुई है। राखी थाने की पुलिस इस मामले की जा΄च कर रही है। हादसा नवा रायपुर के निमोरा गा΄व के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणो΄ ने सडक़ पर युवक की लाश देखी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहु΄ची पुलिस ने जब युवकम की तलाशी ली तो उसके पास से एक प्रेस कार्ड मिला। इससे युवक की पहचान हो पाई। पुलिस के मुताबिक सडक़ पार कर रहे युवक को किसी ट्रक ने टक्कर मारी होगी। युवक की वैगनआर कार सडक़ की दूसरी तरफ खड़ी हुई थी। पुलिस मृतक के परिजनो΄ की तलाश कर रही है। वही युवक की मौत कैसे हुई इसका भी पता लगाया जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply