Breaking News

रायपुर@प्रदेश में फि र बढ़ सकती है गर्मी

Share


रायपुर,19 मई 2022(ए)।
छत्तीसगढ़ में मौसम बदलता नजर आ रहा है। दक्षिण की नमीयुक्त हवा का असर खत्म होने से शुक्रवार को प्रदेश गर्मी की चपेट में आ सकता है। वही अनुमान है कि देश के मध्य इलाके में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की गर्मी व लू के हालात बन सकते हैं।
नमी की वजह से तापमान बढ़ रहा है मगर उमस से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। जिसके चलते पिछले कई दिनों से प्रदेश में हुए बूंदाबांदी ने इस गर्मी के मौसम में लोगों को राहत दी है, वहीं शुक्रवार से हवा की दिशा बदलने के कारण पारा ऊपर चढऩे का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में लू जैसे हालात रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण में नमी युक्त हवा चल रही है, मगर शुक्रवार से इसकी दिशा उत्तर पश्चिम होने के आसार है। जिसकी वजह से तापमान बढऩे की संभावना अधिक है। वहीं बुधवार को प्रदेश में तापमान ने ज्यादा असर नहीं दिखाया है और अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
पिछले 24 घंटो में राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई एक पूरब-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पश्चिम तक मौजूद है। इसके ऊपर से एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर@ बिल में सीट कवर,गाड़ी में नहीं…जांच आई तो सीट कवर भी आ गया!

Share पहली जांच में खुली परत,दूसरी जांच में ‘कवर’ डालने की कवायद? रक्षित केंद्र में …

Leave a Reply