Breaking News

ऊधमसिंह नगर@सौतेली मां से बेटे ने कर ली शादी

Share


धोखेबाज औलाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता
ऊधमसिंह नगर , 19 मई 2022(ए)।
रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक बेटे ने अपनी सौतेली मां से शादी कर ली है. मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है. सौतेली मां ने पति की पहली पत्नी के बेटे से शादी कर ली. धोखेबाज बेटे की करतूत से परेशान पिता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.
दरअसल, मामला ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर का है. जहां पीड़ित पति ने पत्नी और बेटे के खिलाफ पुलिस से मदद की अपील की है. साथ ही कार्रवाई की मांग की है. मामले को सुनने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. पीड़ित के अनुसार पहली पत्नी की मौत के बाद उसने करीब 11 साल पहले दूसरी शादी की थी. ऐसे में पहली पत्नी से हुए दो बेटे उसे छोड़कर चले गए. इस बीच दूसरी पत्नी से तीन बच्चे (दो बेटी और एक बेटा) है.
पीड़ित के मुताबिक कुछ समय बाद उसके बेटों का घर पर आना-जाना हो गया. इसी बीच दूसरी पत्नी ने मां-बेटे के पवित्र रिश्तों को कलंकित कर सौतेले बेटे से शादी कर ली.
इतना ही नहीं पीड़ित ने बेटे और पत्नी पर 20 हजार रुपये निकाल कर ले जाने का आरोप भी लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply