Breaking News

अमृतसर@गुंडागर्दी का नमूना,कॉलेज के अंदर घुसकर किया तेजधार हथियारों से वार

Share


अमृतसर 19 मई 2022(ए)। मुक्तसर साहिब के सरकारी कालेज में कुछ बाहरी युवकों द्वारा शरेआम तेजधार हथियारों से गुंडागर्दी की गई। इस संबंधी वीडियो भी वायरल हो गया जिस में बाहरी युवक तेजधरा हथियारों से कालेज के अंदर दाखिल होकर एक विद्यार्थी की बुरी तरह से मारपीट कर रहे हैं। घायल विद्यार्थी का फरीदकोट में इलाज चल रहा है। मामले में इलाज करा रहे एक छात्र के बयान पर पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इस बीच कॉलेज की प्रिंसीपल मैडम सतवंत कौर व अन्य ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सदर थाने को सूचित कर दिया है और पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है। उन युवकों द्वारा किया गया गुंडागर्दी का तांडव से सरकारी कॉलेज के छात्रों में डर का माहौल है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply