Breaking News

अंबिकापुर@प्रस्तावित केंद्रीय रेल मंत्री का कार्यक्रम स्थगित

Share

अंबिकापुर 13 मई 2022 (घटती-घटना)। 14 मई 2022 को प्रस्तावित केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अंबिकापुर दौरा स्थगित कर दिया गया है। इस विषय में जानकारी देते हुए सांसद सरगुजा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने बताया कि 13 एवं 14 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दौरा उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित था। छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंबिकापुर में 14 मई को सरगुजा वासियों को विभिन्न सौगात देने वाले थे,परंतु दिल्ली में अति आवश्यक बैठक के कारण यह दौरा स्थगित हुआ है। बहुत जल्द केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सरगुजा, अम्बिकापुर दौरे पर आयेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply