अम्बिकापुर 11 मई 2022 (घटती घटना)। अज्ञात कारण से मंगलवार की रात को शहर के एक युवक ने अपने घर में बने जीम में ही फांसी लगा ली। परिजन उसे अचेत अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार रिषभ जायसवाल पिता किशोर जायसवाल उम्र 22 वर्ष शहर के प्रतापपुर रोड स्थित केदारपुर का रहने वाला था। वह प्रति दिन इवनिंग वाक करने जाता था और रात करीब 8 बजे तक वापस घर आ जाता था। मंगलवार की रात करीब 9 बजे तक इवनिंग वॉक कर वापस घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने लगे। परिजन खोजते हुए घर के तीसरे मंजील पर बने जीम में देखने गए तो जीम अंदर से बंद था। परिजन ने जब जीम का दरवाजा किसी तरह खोला तो युवक जीम में लगे पाइप में फांसी पर लटका हुआ था। परिजन उसे फंदे से उताकर तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां चकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur