अम्बिकापुर, 10 मई 2022(घटती-घटना)।.सोने के दौरान एक ग्रामीण सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमल पावले उम्र 59 वर्ष उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ललाती का रहने वाला था। 6 मई की रात को परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। अमल पावले भी कमरे में चौकी में सोया था। रात करीब 11.30 बजे परिजन को बताया कि बाएं हाथ के उंगली में कुछ काट दिया। परिजन ने देखा तो बिस्तर पर सांप था। उसे इलाज के लिए संजीवनी 108 से उदयपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur