अम्बिकापुर 09 मई 2022(घटती-घटना)। एक महिला अपने मासूम बेटे के साथ जमीन में सोई थी। इस दौरान सांप ने दोनों को डंस लिया। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बसंती खेस पति संगरू राम उरांव रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम कदमढोड़ी की रहने वाली है। वह 7 मई की रात को जमीन में बिस्तर लगाकर अपने 8 वर्षीय मासूम बेटा रोबिन खेस के साथ सोई थी। 8 मई की अहले सुबह करीब 3 बजे एक विशैला सांप बिस्तर पर चढ़ गया। पहले मां के हाथ में काट। मां हाथ को झटकारी तोा सांप बच्चे के पास चला गया और उसे भी डंस लिया। परिजन दोनों को इजाज के लिए कापू अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह बच्चे की मौत हो गई। जबकि मां का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur