
अम्बिकापुर,08 मई 2022(घटती-घटना)।. शहर के जनपद रोड स्थित निर्माणाधीन मकान में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका का शिनाख्त अब तक नहीं हो पाया है। लश लगभग 15-20 दिन पुरानी लग रही है। पुलिस प्रथम दृष्टा इस मामले को हत्या मान रही। विशेष पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के जनपदपारा निवासी प्रशांत त्रिपाठी का मुख्य रोड में निर्माणाधीन मकान है। मकान का निर्माण पिछले 15 दिनों से बंद पड़ा हुआ है। प्रशांत त्रिपाठी पास में अपने मकान में परिवार के साथ निवास करते हैं। पिछले 4-5 दिनों से दुर्गन्ध से परेशान थे। परिवार के लोगों को आशांक था कि आस पास में कुत्ता-बिल्ली के मरने के बाद दुर्गन्ध आ रहा है। रविवार की सुबह जब निर्माणाधीन मकान में जाकर देखे तो गड्ढे में लाश होने का पता चला। प्रशांत त्रिपाठी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर सीएसपी अखिलेश कौशिक व कोतवाली टीआई भारद्वाज सिंह मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। इस दौरान एफएससीएल की टीम से जांच कराया गया। गड्ढे से शव जब बाहर निकाला गया तो पता चला की लाश महिला की है। लाख पूरी तरह से सड़ चुकी थी। संभवत: लाश 15-20 दिन पुरानी बताई जा रही है। लाश को देखने से पुलिस प्रथम दृष्टा इस मामले को हत्या मान रही है। पुलिस ने बताया कि मृतिका के शरीर पर गोधना के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार लाश संभवत: महिला मजदूर की लग रही है। लाश सड़ जाने के कारण शरीर पर चोट का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur