Breaking News

अम्बिकापुर@मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंत्री अमरजीत भगत आज करेंगे राजीव भवन में बैठक

Share

अम्बिकापुर,08 मई 2022(घटती-घटना)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत सरगुजा दौरे को लेकर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत जी 9 मई को अंबिकापुर नगर के राजीव भवन में दोपहर 3 बजे से कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी,महिला कांग्रेस,युथ कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवादल एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply