Breaking News

अम्बिकापुर@बैल के मारने से युवक की पेट से बाहर निकल गई थी अंतड़ी

Share


चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर बचाई जान
-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर, 06 मई 2022(घटती-घटना)
। . बैल ने एक ग्रामीण के पेट में हमला कर दिया था। इससे उसकी पेट की अंतड़ी बाहर निकल गई थी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई है। मरीज की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर शहर से लगे सुकरी सपना निवासी 40 वर्षीय राजधानी को 5 मई को बैल ने सिंघ से उसके पेट पर हमला कर दिया था। बैल के नोकिले सिंघ से पेट की अंतड़ी बाहर निकल गई। इससे युवक बेहोश हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताललाए। यहां उसे आपातकालीन कक्ष में दिखाया गया। इमरजेंसी डॉक्टरों ने विशेषज्ञों को जानकारी दी। सर्जन डॉक्टर सुबोध कुजूर, डॉ. निजीश राय तत्काल अस्पताल पहुंच कर ऑपरेशन की तैयारी की। चिकित्सकों ने उसका सफल ऑपरेशन कर जान बचाई है। अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। सर्जिकल आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply